फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ministerial personnel Transfer in transport department Dehradun Uttarakhand news in hindi

देहरादून: परिवहन विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मियों के तबादले,16 वरिष्ठ सहायक सुगम से दुर्गम लाए गए

Sat, 29 Oct 2022 05:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 05:11 PM IST
सार

वरिष्ठ सहायक संवर्ग में सुगम से 16 कर्मचारियों को दुर्गम भेजा गया है और दुर्गम से 10 कर्मचारियों को सुगम भेजा गया है। परिवहन विभाग ने इससे पूर्व आरटीओ-एआरटीओ की प्रोन्नति व तबादले किए थे, जिनमें पात्रता सूची और विचलन के नियमों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
ministerial personnel Transfer in transport department Dehradun Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

तबादला एक्ट की धारा-27 के तहत आरटीओ, एआरटीओ के तबादले करने के बाद परिवहन विभाग ने शुक्रवार को 28 मिनिस्टीरियल कर्मियों के भी तबादले कर दिए। दो कनिष्ठ सहायकों के तबादले किए गए तो 26 वरिष्ठ सहायकों के तबादले हुए हैं।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने मिनिस्टीरियल कर्मियों के तबादला आदेश जारी किया है। कनिष्ठ सहायक वर्ग में सुगम में दो और दुर्गम में चार कार्मिक तबादले के पात्र थे। दुर्गम से सुगम के पात्र चार में से तीन कर्मचारियों ने दुर्गम में ही तैनाती मांगी थी। इस तरह विभाग ने ममता पंत का तबादला सुगम यानी हल्द्वानी से दुर्गम अल्मोड़ा कार्यालय किया है जबकि बागेश्वर में तैनात भुवन चंद्र मिश्रा का तबादला हल्द्वानी में किया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ सहायक संवर्ग में सुगम से 16 कर्मचारियों को दुर्गम भेजा गया है और दुर्गम से 10 कर्मचारियों को सुगम भेजा गया है। सुगम से दुर्गम जाने वालों में राकेश गंगोला को हल्द्वानी से रानीखेत, राजकुमार साहीन को ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, अतुल नौटियाल का विकासनगर से पौड़ी, कपिल सिंह रावत को देहरादून से पौड़ी, असलम अली को विकासनगर से कर्णप्रयाग, सूरज पाल को भगवानपुर से पौड़ी, सपना रानी को हरिद्वार से पौड़ी, हरीश चंद्र को हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चारूचंद्र को हल्द्वानी से बागेश्वर, नरेंद्र सिंह महिपाल को दोराहा चेकपोस्ट से अल्मोड़ा, प्रकाश नाथ को हल्द्वानी से अल्मोड़ा, जनवीर सिंह रावत को ऋषिकेश से उत्तरकाशी, चंदन प्रकाश को मझौला चेकपोस्ट से रानीखेत, मोहम्मद अकरम को कोटद्वार से पौड़ी, चंदन सिंह मेहरा को हल्द्वानी से बागेश्वर और सुरेंद्र दत्त खंडूड़ी को देहरादून से टिहरी ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: हरियाणा की तरह अब प्रदेश में भी हर परिवार का बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

इसी प्रकार, वरिष्ठ सहायक संवर्ग में दुर्गम से सुगम में यशोदा बिष्ट को पौड़ी से देहरादून, रश्मि नेगी को रुद्रप्रयाग से देहरादून, अनिल भारती को टिहरी से रुड़की, विनोद कुमार को उत्तरकाशी से विकासनगर, धनवीर धनौसी को पौड़ी से विकासनगर, आशीष भंडारी को रुद्रप्रयाग से देहरादून, सरिता देवी को पौड़ी से देहरादून, भुवनेश गुसाईं को उत्तरकाशी से देहरादून, विक्रम भंडारी को पौड़ी से हरिद्वार और राकेश नेगी को कर्णप्रयाग से कोटद्वार ट्रांसफर किया गया है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने इससे पूर्व आरटीओ-एआरटीओ की प्रोन्नति व तबादले किए थे, जिनमें पात्रता सूची और विचलन के नियमों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed