{"_id":"bd37b635185393c90e2a8317690b0a00","slug":"ministerial-employee-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वेतन दिवाली मनाई, अब फूटेगा 'बम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वेतन दिवाली मनाई, अब फूटेगा 'बम'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Oct 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना वेतन दीपावली गुजरने के बाद अब हड़ताली कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का रुख उग्र हो रहा है। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय रैली 29 अक्तूबर को तय है।
विज्ञापन
उत्तराखंड राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह रावत ने कहा कि रैली के संबंध में वह सोमवार को शासन-प्रशासन को नोटिस देंगे।
नायब तहसीलदारी में कोटा बहाली के संबंध में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी और राजस्व संग्रह अमीन हड़ताल पर हैं। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के बैनर तले मिनिस्ट्रीयलकर्मी 29 अक्तूबर को परेड से सचिवालय तक प्रदेश स्तरीय रैली निकालेंगे। रैली में प्रदेश भर के संघ पदाधिकारी और सदस्य रहेंगे। संघ के प्रांतीय महामंत्री आशीष वर्मा ने बताया कि मिनिस्ट्रीयलकर्मी अपनी मांगों पर अडिग हैं।
विज्ञापन
दिवाली के दिन भी धरने पर डटे रहे
राजस्व संग्रह अमीनों ने दीपावली नहीं मनाई। अमीन पुराने रायपुर बस अड्डा परिसर में धरना और क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। उत्तराखंड राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत चार में से तीन मांगों पर सहमति बता रहे हैं, लेकिन अमीनों को कोई सूचना नहीं है। कोई यह नहीं बताता कि किन मांगों पर मुख्यमंत्री की सहमति है।
विज्ञापन