फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Premchand Case: Surendra Negi's wife will do mahapanchayat on 25th

मंत्री प्रेमचंद मामला:: 25 को महापंचायत करेंगी सुरेंद्र नेगी की पत्नी

Mon, 22 May 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Minister Premchand Case:
Surendra Negi's wife will do mahapanchayat on 25th
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में मारपीट मामले में पीड़ित युवक सुरेंद्र नेगी की पत्नी ने पुलिस पर मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री पर कार्रवाई की मांग के लिए आगामी 25 मई को ऋषिकेश के अमितग्राम शहीद स्मारक में महापंचायत करने की भी बात कही।
विज्ञापन


सुरेंद्र नेगी की पत्नी दमयंती देवी ने रविवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान सुरेंद्र नेगी के साथी धर्मवीर प्रजापति की मां कुसुम रानी भी मौजूद रहीं। दमयंती देवी ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र नेगी को गंभीर चोटें आईं हैं। डॉक्टर ने तीन महीने आराम करने की सलाह दी है। दमयंती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुरेंद्र को रातभर अलग-अलग थानों में घुमाया। जिस थाने में रखा गया वहां की बैरक में सांप घुस गया था। बिना मेडिकल करवाए ही उन्हें दवाइयां दी गईं जिनका असर अगले दिन तक था। इसी वजह से एफआईआर में बहुत सी बातें छूट गईं थीं। दमयंती के कहा कि इतने दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से पता चलता है कि पुलिस कार्रवाई से बचाना चाहती है।
विज्ञापन

परिवार पर हमले की भी जताई आशंका
दमयंती देवी ने कहा कि उनके परिवार पर मंत्री के इशारों पर हमला किया जा सकता है। सरकार पर भरोसा नहीं है। उनके पति संघ के कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मंत्री प्रेमचंद को पद से हटाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता से न्याय मांगने के लिए हमने 25 मई को ऋषिकेश के अमितग्राम शहीद स्मारक में महापंचायत करने का निर्णय लिया है। जिसमें सभी दलों और प्रदेश के लोग एकजुट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed