फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Prasad Naithani held a meeting of Congress

कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर होगा : मंत्री प्रसाद

Thu, 07 Mar 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Minister Prasad Naithani held a meeting of Congress
I- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होरावाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजितI
विज्ञापन


टिहरी लोकसभा के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाणी ने बुधवार को होरावाला में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड़ हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है, तब-तब विकास की गंगा बही है। कहा कि आने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर होगा। कहा कि प्रदेश की पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार ने सहसपुर विधानसभा में क्षेत्र में उद्योग स्थापित किया। सड़कों का जाल भी बिछाया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में खनन माफिया हावी हैं। अफसरशाही बेेलगाम हैं। देश और प्रदेश को बचाने के लिए कांग्रेस की जरूरत है।
विज्ञापन




सहसपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। कांग्रेस सरकार ने सिडकुल की स्थापना कर प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के लिए ऐसा प्रत्याशी चुना है, जो जनता के बीच नहीं आता। कहा कि सभी को ऐसे प्रत्याशी का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। संचालन विजय राम कुकरेती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष यामीन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार, रमेश चंद्र, समीना बेगम, अशोक नेगी, पूर्ण सिंह, मनोज रावत, बहादुर सिंह, शोभन सिंह नेगी, पूरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed