फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister of State for Defense assured to solve the problems of Cantt areas

रक्षा राज्य मंत्री ने कैंट क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Mon, 02 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Defense assured to solve the problems of Cantt areas
छावनी परिषद क्लेमेंटटाउन की समस्याओं को लेकर दिल्ली में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट से
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने क्लेमेंटटाउन सहित अन्य कैंटों की समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। बीजेपी नेता महेश पांडे की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद उन्होंने यह आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान महेश पांडे ने कहा कि तत्कालीन रक्षा मंत्री ने दौरा करते समय आश्वासन दिया था कि क्लेमेंटटाउन में जल्द ही ईसीएचएस क्लीनिक खोला जाएगा और सीवर लाइन बिछाने की घोषणा भी की थी, लेकिन दोनों घोषणाएं अभी तक रक्षा मंत्रालय में अनुमोदन के लिए लंबित हैं। साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री को क्लेमेंटटाउन के वार्ड छह और सात में सिविल क्षेत्रों में अंग्रेजों के जमाने में बने कानूनों के कारण भवन निर्माण सहित अन्य परेशानियों से भी अवगत कराया। उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री को पेयजल योजना के लोकार्पण के लिए भी निमंत्रण दिया। महेश पांडे ने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आश्वासन दिया है कि कैंट क्षेत्रों की जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द ही निराकरण किया जाएगा। कहा कि 15 अगस्त के बाद उन्होंने स्वयं क्लेमेंटटाउन कैंट पहुंचकर पेयजल योजना का शुभारंभ करने की बात कही और ईसीएचएस पॉलीक्लिक खोलने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed