फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Maharaj also got addicted to making reels: Harak Singh

मंत्री महाराज को भी चढ़ गया रील बनाने का चस्का : हरक सिंह

Thu, 20 Nov 2025 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Minister Maharaj also got addicted to making reels: Harak Singh
- कांग्रेस नेता बोले, महाराज न धार्मिक रह गए और मंत्री के लायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर पलटवार करते हुए कहा, महाराज को रील बनाने का चस्का चढ़ गया है। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में महाराज का कोई नाम नहीं ले रहा है। जब गुलदार लोगों को मार रहा है तो लोग बोल रहे हमारे मंत्री महाराज कहां हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल बयान में हरक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री महाराज की आलोचना की। उन्होंने कहा, एक समय था जब महाराज का पौड़ी के साथ पूरे हिंदुस्तान में नाम था। दिल्ली व देहरादून में बैठ कर फोन पर नौटंकी कर रहे हैं। गुलदार के हमलों के बाद महाराज फोन पर डीएफओ से बात करने की रील बना रहे हैं। एक सरकारी गाड़ी व गनर के लिए महाराज ने अपना कद गिरा दिया है। महाराज की दुर्दशा देख कर पूरा पौड़ी गढ़वाल शर्मसार है। हमने उनका रुतबा भी देखा है। जब लाल किले पर उनका प्रवचन होता था तो उसमें लाखों लोग आते थे। अब उनकी ऐसी स्थिति हो गई कि वो न धार्मिक रह गए और न मंत्री रहने लायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed