{"_id":"3fdec4a02a91c0b4bb53a11cc2b41598","slug":"million-people-determine-where-will-a-smart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार फिसड्डी, जनता चुनेगी स्मार्ट सिटी की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार फिसड्डी, जनता चुनेगी स्मार्ट सिटी की जगह
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में फिसड्डी रही राज्य सरकार अब नए सिरे से तैयारियों में जुट गई है। इस बार करीब एक लाख लोगों की राय लेने के बाद स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इसके लिए शहर को चार अलग-अलग जोन में बांटा जा रहा है। एक से 20 मार्च के बीच शहर के लोग वेबसाइट पर राय दे सकेंगे। 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच सरकार संशोधित या नया प्रस्ताव जमा करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले राज्य सरकार ने ग्रीन फील्ड एरिया में नया शहर बसाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तैयार किया था। केंद्र के स्तर पर हुए मूल्यांकन में यह प्रोजेक्ट अंतिम स्थान पर रहा। प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान जन सहभागिता के मोर्चे पर पिछड़ने को प्रमुख कारण माना गया। इससे सबक लेते हुए सरकार इस बार लोगों की राय लेगी।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि शहर को चार जोन में बांटा जा रहा है। लोगों को रेट्रोफिटिंग एट जोन वन, जोन टू, जोन थ्री, जोन फोर और ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट विकल्प में से किसी एक को चुनना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट में 2500 करोड़ की आय से रेट्रोफिटिंग में शहर के अन्य चार जोन का विकास होगा। माई गोव वेबसाइट पर इसके लिए एक पेज तैयार किया जाएगा, जिसमें सभी विकल्पों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को वोटिंग में शामिल करवाने के लिए स्कूल, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार ने इसके लिए फिक्की से भी समझौता किया है।
नए प्रस्ताव को मांगेंगे वक्त
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि यदि सबसे ज्यादा लोग ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट पर सहमति जताएं तो पुराने प्रस्ताव को संशोधित कर जमा कराया जाएगा। रेट्रोफिटिंग पर लोगों की सहमति होने पर नए प्रस्ताव तैयार करने होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त समय मांगा जाएगा।