फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   million of kawadies expected

सवा करोड़ कांवड़ियों के आने की उम्मीद

Tue, 23 Jul 2013 09:44 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
million of kawadies expected

उत्तर भारत की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा में इस बार सवा करोड़ कांवड़ियों के गंगा तट पर पहुंचने की उम्मीद है। चारधाम यात्रा से झटका खाया उत्तराखंड शासन कांवड़ यात्रा में पूरी चौकसी बरत रहा है।

विज्ञापन


फिर भी कई बिंदुओं पर खामी नजर आ रही है। गढ़वाल मंडलायुक्त सुवर्धन ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या एक करोड़ से अधिक होगी। यात्रा की हर कदम पर सख्त मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


इस बार संख्या अधिक हो सकती है
पहाड़ों पर जलप्रलय का कांवड़ यात्रा पर फर्क पड़ता नहीं दिख रहा। पिछले साल यात्रा में एक करोड़ कांवड़ियों के आने का आकलन किया गया था। इस बार संख्या अधिक हो सकती है। प्रशासन ने सवा करोड़ कावड़ियों के मद्देनजर व्यवस्था बनाई है। कार्ययोजना के मुताबिक अभी कई बिंदुओं पर काम अधूरा है। औपचारिक तौर पर कांवड़ यात्रा मंगलवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने रणनीति बनाई थी कि कांवड़िये नहर पट्टी मार्ग से जाएं लेकिन अभी नहर पट्टी तैयार नहीं हो पाई है। जगह-जगह रास्ता टूटा है। इस पर मंडलायुक्त ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को आड़े हाथों लिया और रातों-रात काम पूरा करने के आदेश किए।


रायवाला अस्पताल चौबीस घंटे खुला रहेगा
कोशिश की जा रही है राष्ट्रीय राजमार्ग का कम से कम कांवड़ यात्री इस्तेमाल करें, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही कांवड़ यात्रियों के रूट पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) बनाए गए हैं। रायवाला अस्पताल चौबीस घंटे खुला रहेगा। कांवड़ियों की सटीक संख्या जानने के लिए शासन कई स्तर पर मानीटरिंग करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed