फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Milk prices for milk producers will increase soon in six districts Uttarakhand news in hindi

Milk Price : छह जिलों में जल्द बढ़ेंगे दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध के दाम, विभागीय मंत्री ने दिए निर्देश

Fri, 16 Sep 2022 04:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 04:04 PM IST
सार

उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत जिले के दुग्ध संघ शीघ्र ही उत्पादकों से क्रय किए जाने वाले दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। विभागीय मंत्री ने कहा कि दुग्ध संघों को अपने खर्चों को कम करने होंगे। जिससे दुग्ध उत्पादकों को इसका लाभ दिया जा सके। 

विज्ञापन
Milk prices for milk producers will increase soon in six districts Uttarakhand news in hindi
दूध के बढ़ेंगे दाम - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में भी जल्द दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध के दाम बढ़ाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध संघों को अपने खर्चों को कम दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में विभागीय मंत्री ने दुग्ध उपार्जन बढ़ाने और विपणन को लेकर दुग्ध संघों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत जिले के दुग्ध संघ शीघ्र ही उत्पादकों से क्रय किए जाने वाले दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ अपने खर्चों को कम करें। जिससे दुग्ध उत्पादकों को इसका लाभ दिया जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड सहकारी दुग्ध संघ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध उपार्जन बढ़ाने, मार्केटिंग, आंचल ब्रांड की ब्रांडिंग के अलावा गढ़वाल मंडल में मार्केटिंग कार्य के लिए 15 दिन के भीतर कार्य योजना तैयार करें। विभागीय मंत्री ने पशुचारे के लिए भूसे की उपलब्धता और दरों को नियंत्रित करने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा। जिससे भविष्य में भूसे की समस्या से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather : यमुना के उफान में फंसी महिलाओं की SDRF ने बचाई जिंदगी, बेजुबानों को भी निकाला सुरक्षित

बैठक में सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर सचिव नितिन भदौरिया, संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा, उत्तराखंड सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed