फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   military training campaign from today

देहरादून: भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच सैन्य प्रशिक्षण अभियान आज से

Mon, 20 Feb 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
military training campaign from today
भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास डस्टलिक-2023 का चौथा संस्करण 20 फरवरी (आज) से पांच मार्च 2023 तक पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। दोनों देशों के बीच होने वाले इस अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पश्चिमी कमान की 14वीं बटालियन द गढ़वाल राइफल्स करेगा। जबकि उज्बेकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व उज्बेकिस्तान सेना के उत्तर पश्चिमी सैन्य जिले के सैनिक करेंगे। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
विज्ञापन

सेना के पीआरओ ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उज्बेकिस्तान का अभ्यास दल शनिवार को अभ्यास स्थान पर पहुंच चुका है। संयुक्त अभ्यास में शामिल टुकड़ियां संयुक्त राष्ट्र शासनादेश के तहत अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों की पृष्ठभूमि में उप पारंपरिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रशिक्षण मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर ड्रिल को साझा करने, विशेष संचालन करने और एक दूसरे से सर्वोत्तम युद्ध कौशल सीखने पर केंद्रित होगा। अभ्यास का उद्देश्य दो सेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed