{"_id":"b0afeeb96919d317a0e3b5077debe318","slug":"military-police-beat-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना पुलिस ने मजदूरों को पीटा, डाला गरम पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना पुलिस ने मजदूरों को पीटा, डाला गरम पानी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Nov 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिट्री पुलिस के जवानों ने बीती देर रात सेना के सब एरिया स्टोर में घुसकर एमईएस के मजदूरों पर हमला बोल दिया। इस दौरान मजदूरों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई और उनके ऊपर गरम पानी डाल दिया गया।
विज्ञापन
वहां जमकर तोड़फोड़ भी की गई। हमले में घायल 11 मजदूरों की हालत गंभीर है जबकि पचास से ज्यादा लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में कर्नल करनैल सिंह और अन्य के खिलाफ गढ़ी कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है
विज्ञापन
आर्मी में कंस्ट्रकशन का करते है काम
आर्मी में कंस्ट्रकशन का काम करने वाले मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के करीब डेढ़ सौ मजदूर सब एरिया के स्टोर में पिछले कई साल से रह रहे हैं।
आरोप है कि सोमवार देर रात सब एरिया कमांडेंट और मिलिट्री पुलिस के जवान नशे में धुत होकर स्टोर जा पहुंचे। उस वक्त मजदूर सोने की तैयारी में थे। मिलिट्री पुलिस के जवानों ने मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया और उनके ऊपर गरम पानी भी फेंका गया।
विज्ञापन
कई मजदूर झुलसे, कई घायल
इस हमले में कई मजदूर झुलस गए और कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर एमईएस बिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव गुप्ता, विजय शर्मा, विवेक गुप्ता, अमित जैन, आशीष गोयल आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
एसोसिएशन ने गंभीर रूप से चोटिल सुरेश, मोहम्मद मुज्जकिल, मोहम्मद नवाब, मोहम्मद रईस, मोहम्मद अल्ताफ, उमर, जलंधर, शमीम, सोनू और नवाब का दून अस्पताल में मेडिकल कराया।
आईकार्ड भी छीन लिए
हमलावर उनके वोटर कार्ड और आईकार्ड भी ले गए। मंगलवार शाम पुलिस ने कर्नल करनैल सिंह समेत मिलिट्री पुलिस के जवानों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज किया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि टेंडर शर्तों में यह निर्धारित होता है कि वहां काम करने वाले मजदूरों के लिए आर्मी एरिया में ही रहने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि बार-बार चेकिंग और पास जारी करने की दिक्कत न हो। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।