{"_id":"68f8e3537f636666d10dbeff","slug":"migratory-bird-arrivals-accelerate-at-the-asan-ramsar-site-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-125902-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आसन रामसर साइट में तेज हुआ प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आसन रामसर साइट में तेज हुआ प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला
विज्ञापन
आसन झील में मौजूद प्रवासी पक्षी। संवाद
- 1200 से अधिक पक्षियों ने आसन झील में जमाया डेरा
- वन विभाग ने झील व आसपास के क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। आसन रामसर साइट में प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। अभी तक लगभग 1200 परिंदों ने आसन झील में अपना डेरा जमा लिया है। उधर, लगातार बढ़ रही पक्षियों की संख्या को देखते हुए वन विभाग ने झील व इसके आसपास गश्त बढ़ा दी है।
मौसम में जैसे-जैसे ठंडक बढ़ रही है वैसे ही आसन झील को अपना अस्थायी ठिकाना बनाने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले चार दिनों में प्रवास पर आने वाले पक्षियों की संख्या पांच सौ से बढ़कर 1200 सौ तक पहुंच गई है। 10 से अधिक प्रजाति के यह रंग-बिरंगे पक्षी न सिर्फ आसन झील की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं, बल्कि आसन झील के किनारे से गुजरने वाले लोगों व पक्षी प्रेमियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। पक्षियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रामसर साइट व इसके आसपास स्थित संरक्षित वन क्षेत्र, आबादी वाले इलाकों और यमुना नदी के किनारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चकराता वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जा रही है। वनकर्मी दिन व रात में निरंतर गश्त कर रहे हैं।
-- -- -
किस प्रजाति के पक्षी पहुंचे रामसर साइट
वन विभाग के पक्षी विशेषज्ञ व वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि अभी तक रडी शैलडक, कॉमन कूट, गैडवॉल, इरोसन वीगन, टफ्टड डक, रेड नेप्ड इबिस, ग्रे लेग गूज, कॉमन पोचार्ड, नार्दन शोवेलर, फ्रूजिनस पोचार्ड आदि प्रजाति के पक्षी झील मेें पहुंच चुके हैं। प्रवास पर आने वाले पक्षियों की संख्या में आने वाले दिनों में अब तेजी से वृद्धि होगी।