फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Migration commission in uttarakhand said by Chief minister trivendra singh rawat

भाजपा सरकार के 100 दिनः उत्तराखंड में बनेगा पलायन आयोग

Sun, 25 Jun 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Jun 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
Migration commission in uttarakhand said by Chief minister trivendra singh rawat
CM trivendra singh rawat

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार अब पलायन आयोग का गठन करेगी। सरकार के सौ दिन पूरा होने पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह एलान किया। यह आयोग सरकार को पलायन पर रिपोर्ट देगा। 

विज्ञापन


इससे पहले, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सरकार ने पलायन पर कमेटी का गठन किया था। सौ दिन में कई उपलब्धियों को सामने रखते हुए सीएम ने यह भी घोषणा की कि जुलाई तक पहाड़ में नई भर्ती के जरिये 250 डॉक्टरों को भेजा जाएगा। दून में वॉर मेमोरियल का निर्माण अब राज्य सरकार अपने कंधों पर लेगी। सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के अलावा बीजेपी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में सीएम ने सिलसिलेवार उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने भ्रष्टाचार, गुड गवर्नेंस, बिजली, पानी, सड़क, पेयजल, परिसंपत्तियों का बंटवारा, कानून-व्यवस्था, उद्योग-धंधे, अवस्थापना विकास जैसे मसलों को विस्तार से रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ दिन पर सरकार के संकल्प

Migration commission in uttarakhand said by Chief minister trivendra singh rawat
trivendra singh rawat

- परिसंपत्तियों के बंटवारे पर तेजी, अगले महीने दोनों राज्यों के सीएम की होगी बैठक
- प्रधानमंत्री सड़क योजना को संपर्क योजना में तब्दील करने पर नीति आयोग सहमत
- अगले साल तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग उत्तराखंड में खुलेगा 
- एक हजार पटवारियों की भर्ती जल्द से जल्द कराने की सरकार की कोशिश होगी
- ऑल वैदर रोड, मेट्रो प्रोजेक्ट के अलावा अन्य रेल प्रोेजेक्टों पर होगा तेजी से काम
- स्थानीय बेरोजगारों और राज्य की संस्थाओं को उभारने के लिए किया जाएगा कार्य

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का जो वायदा किया था, उस पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। एनएच-74 मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। ट्रांसफर-पोस्टिंग यहां एक इंडस्ट्री के तौर पर स्थापित हो गए थे। इसे पूरी तरह से खत्म किया है। मेरी सरकार समाज के हर तबके के साथ आखिरी व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed