फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Migrant Uttarakhand Day will be celebrated every year in the state read all updates in hindi

Dehradun: प्रदेश में हर साल मनेगा प्रवासी उत्तराखंड दिवस, एसीएस ने 15 दिन में पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश

Fri, 26 Jan 2024 03:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

उत्तराखंड में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाने की परंपरा शुरू की जाएगी। सचिवालय में उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Migrant Uttarakhand Day will be celebrated every year in the state read all updates in hindi
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में हर साल प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ का पोर्टल तैयार किया जाए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देश और दुनियाभर में रह रहे उत्तराखंड मूल के प्रवासियों का सटीक डाटा बेस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाने की परंपरा शुरू की जाएगी। सचिवालय में उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश के साथ प्रवासी प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों को उन्होंने हिदायत दी कि उत्तराखंड मूल के प्रवासियों के लिए लांच की जाने वाली वेबसाइट पर प्रवासियों को पंजीकरण की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन


वेबसाइट पर ही उनकी शिकायतों के निवारण का सिस्टम भी विकसित किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन के लिए अन्य राज्यों के प्रवासी सेल के तुलनात्मक अध्ययन के पश्चात ठोस एक्शन प्लान बनाने, फोकस एरिया तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Republic Day 2024: उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति में डूबी देवभूमि; तस्वीरों में देखें खास झलक

बैठक में प्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों तैनाती, उत्तराखंड मूल के प्रवासियों के संबंध में डाटा बेस तैयार करने हेतु देश के विभिन्न राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखंडी प्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थानों से सहयोग लेने का निर्णय भी लिया गया। एसीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि यह प्रकोष्ठ दुनिया भर में रह रहे राज्य के मूल लोगों को जोड़ने वाले सेतु का काम करेगा। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सिडकुल रोहित मीणा, सदस्य सुधीर नौटियाल मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed