अब लापता नहीं होंगे हाजी, ढूढ़ निकालेगी माइक्रो चिप
चिप के माध्यम से सऊदी सरकार को हर जायरीन की लोकेशन के बारे में जानकारी होगी।
अनहोनी होने की स्थिति में इस चिप के जरिए कंट्रोलरूम में बैठे सऊदी सरकार के अधिकारी उन्हें खोज निकालेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शैतान को कंकड़ मारने के दौरान मची भगदड़ में करीब 800 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 400 लोगों को अब तक पता नहीं चला है। इस घटना के बाद देश-विदेश में हज यात्रा की तैयारियों और व्यवस्था में कमी को लेकर सऊदी सरकार की खूब फजीहत हुई थी।
मीना की घटना से सबक लेते हुए इस बार सऊदी सरकार ने फैसला लिया है कि जायरीनों पर डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम से नजर रखी जाएगी। इसके लिए हज यात्रियों को सऊदी पहुंचने पर एक कड़ा दिया जाएगा, जिसमें माइक्रो चिप लगी होगी।
माइक्रोचिप के जरिए जायरीनों पर रहेगी की नजर
आजमीनों के लापता होने की स्थिति में इस चिप के जरिए उनकी लोकेशन पता करके उन्हें आसानी से खोज लिया जाएगा। उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद का कहना है कि सऊदी हकूमत की यह अच्छी पहल है। माइक्रोचिप से हजयात्रियों की निगरानी करने में सहूलियत मिलेगी। ये मुश्किल घड़ी में आजमीनों के लिए मददगार साबित होगी।
दिए जाते हैं दो कड़े
हजयात्रियों को हज के पाक सफर के दौरान दो कड़े दिए जाते हैं। इसमें एक लोहे और दूसरा प्लास्टिक का होता है। हज कमेटी की ओर से एयरपोर्ट पर लोहे का कड़ा दिया जाता है, जबकि प्लास्टिक का कड़ा सऊदी हुकूमत की ओर से मक्का में मिलता है। दोनों कड़ों पर हजयात्रियों से जुड़ी काफी जानकारी लिखी होती है।
लोहे के कड़े पर हजयात्रियों का नाम, कवर नंबर, पासपोर्ट नंबर दर्ज होते है, जबकि प्लास्टिक के कड़े पर मोअल्लिम के नाम, पता, बिल्डिंग का नंबर होता है। साथ ही हज कमेटियों और सऊदी सरकार की ओर से जायरीनों को इस कड़े को किसी भी स्थिति में नहीं उतारने की हिदायत दी जाती है।
क्या है माइक्रोचिप
माइक्रोचिप इंट्रीग्रेटेड सर्किट की एक चिप होती है, जो सिलिकॉन से बनी होती है। यह प्रोगाम लॉजिक और कंप्यूटर मेमोरी के लिए बनाई जाती है। आज के दौर में माइक्रोचिप कंप्यूटर, मोबाइल, पीडीए और माइक्रोवेब ओवन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का जरूरी अंग है। वर्तमान समय में माइक्रोचिप का इस्तेमाल बॉयोलॉजिकल सिस्टम में होता है। इसका प्रयोग जिंदगी बचाने में भी होने लगा है। इसका इस्तेमाल घड़ियों, मोबाइल फोन से लेकर स्पेस शटल तक में हो रहा है।