{"_id":"58f278174f1c1bf522cf4fd3","slug":"mfb-challenge-cycle-rally-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"MFB चैलेंज साइकिल रैली में कोलंबिया के आस्कर और भारत के रमेश रहे अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MFB चैलेंज साइकिल रैली में कोलंबिया के आस्कर और भारत के रमेश रहे अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी उत्तराखंड हिमालयन एमएफबी चैलेंजर साइकिल रैली के अंतरराष्ट्रीय वर्ग में कोलंबिया के आस्कर मोरिक और महिला वर्ग में पुर्तगाल की इडा परेरा ने बाजी मारी। भारतीय पुरुष वर्ग में सेना के रमेश आले अव्वल रहे। विजेताओं को रविवार को देहरादून में पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सात दिनी साइकिल रैली का शुभारंभ नैनीताल से किया गया था। उत्तराखंड के कई दुर्गम मार्गों से होते हुए प्रतिभागियों ने करीब 884 किमी की दूरी पूरी की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मसूरी पहुंची रैली का स्वागत स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया। रैली में अंतरराष्ट्रीय वर्ग में कोलंबिया के आस्कर मोरिक पहले, स्वीडन के स्टीफन अंडिरसन दूसरे और भारत के रमेश आले तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पुर्तगाल की इडा परेरा पहले, यूक्रेन की अन्ना वर्सिल्स दूसरे और अमेरिका केे केपीआर्स स्ट्रांग तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
भारतीय वर्ग में सेना के रमेश आले प्रथम, कर्नाटक के पिंगबर नडफ दूसरे और सेना के राजपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। रैली में 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर साइकिल रैली के मुख्य संयोजक दत्तात्रेय, बीएन सिंह, अभिजीत सेठ, सुदेश कुमार, जतिश वालिया, प्रबोध पांडे, प्रमोद शर्मा, विनय सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल आदि शामिल थे।