फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   metro will come soon in uttarakhand

CM हरीश रावत ने किया एलान, प्रदेश में शीघ्र चलेगी मेट्रो

Sun, 04 Sep 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 04 Sep 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
metro will come soon in uttarakhand
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को सरकार जल्द मेट्रो का तोहफा देगी। रुड़की से देहरादून के बीच मेट्रो दौड़ाने के लिए प्राथमिक स्तर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के एजेंडे पर प्रदेश सरकार तेजी से बढ़ रही है। इस योजना पर भी सरकार जल्द काम शुरू करने वाली है।
विज्ञापन


मेट्रो के लिए जल्द एमडी की नियुक्ति की जाएगी। उसके बाद इसका काम शुरू कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राज्य में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में दोबारा लौटेगी। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'उत्तराखंड से निकलेगा दिल्ली की जीत का रास्ता'

metro will come soon in uttarakhand
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वर्ष-2017 के विधान सभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने आह्वान किया। केंद्र सरकार पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी और यहीं से वर्ष 2019 में दिल्ली की जीत का रास्ता निकलेगा।

रविवार को ज्वालापुर स्थित बारातघर में हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बूथ सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि महंगाई कहां कम हुई है। काला धन कहां आया और किसके खाते में 15 लाख रुपये आए। हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोजगार देने का वायदा करने वाली केंद्र सरकार जब से सत्ता में आई है लोगों से रोजगार छिनता जा रहा है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में इस समय सबसे ज्यादा सरकारी योजनाओं के तहत पेंशन दी जा रही है। उनकी सरकार को अस्थिर न किया जाता तो अभी तक यह संख्या और ज्यादा हो जाती। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जब कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी तो 10 लाख से ज्यादा परिवारों को पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ बताते हुए उन्होंने कहा कि एकजुटता दिखाते हुए चुनाव लड़े तो कांग्रेस को हराने वाला कोई नहीं है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को 10 नए वोटर बनाने का लक्ष्य दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी मोदी सरकार को सिर्फ झूठे वायदों और कोरी घोषणाओं की सरकार बताया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर केंद्र की पोल खोलने और राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।

दर्जाधारी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा विकास करने वाली सरकार बताया। संचालन कर रहे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि हरिद्वार और रानीपुर दोनों ही क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं की तरफ कोई रुचि नहीं दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed