फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Message given to save glacier by traveling by bicycle

Dehradun News: साइकिल से यात्रा कर ग्लेशियर बचाने का दिया संदेश

Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Message given to save glacier by traveling by bicycle
देश के 12 ज्योतिर्लिंग के साथ चारधाम की साइकिल से यात्रा कर उत्तराखंड के कंचन सिंह नेगी ने ग्लेशियर बचाने का संदेश दिया। 11 हजार 300 मीटर की यात्रा करने के बाद शनिवार को दून पहुंचे कंचन का भव्य स्वागत किया गया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कंचन ने बताया, साइकिल यात्रा का मकसद ग्लेशियर को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
विज्ञापन




कंचन ने बताया, 15 नवंबर 2023 को उन्होंने अपनी यात्रा केदारनाथ धाम से शुरू की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने कई विद्यालयों में जाकर हिमालय के बारे में बच्चों को जानकारी दी और लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन के बारे में बताया।
विज्ञापन


15 राज्यों से होते हुए 12 ज्योतिर्लिंग एवं भारत के चार धामों सहित कई मंदिरों की साइकिल से यात्रा की। कहा, यात्रा के दौरान बहुत सी चुनौतियां आई लेकिन लक्ष्य बढ़ा होने के कारण चुनौतियां बहुत छोटी लगी। वहीं इस मौके पर पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कंचन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed