{"_id":"68644300312a641ff706aa66","slug":"message-given-to-guide-children-on-the-path-of-religion-dehradun-news-c-5-1-drn1046-728844-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बच्चों को धर्म के मार्ग पर चलाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बच्चों को धर्म के मार्ग पर चलाने का दिया संदेश
Wed, 02 Jul 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य प्रमोद सेमवाल ने श्रद्धालुओं को अपने बच्चों को धर्म और संस्कारों की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह जरूरी है कि बच्चों को धर्म के मार्ग पर चलना सिखाया जाए। केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि धार्मिक ज्ञान और भक्ति की शिक्षा भी जरूरी है। कथा के दौरान भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर हुए। इस अवसर पर मालती भट्ट, रुक्मणी बडोला, कमला रमोला, पूनम रावत, सरिता नेगी, पूनम गुंसाई, राखी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन