फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meritorious students will be able to study for free in The Doon School

देहरादून: दुनिया के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक 'द दून स्कूल' में अब निशुल्क पढ़ सकेंगे मेधावी छात्र

Wed, 13 Oct 2021 12:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 13 Oct 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students will be able to study for free in The Doon School
द दून स्कूल - फोटो : फाइल फोटो

दुनिया के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक 'द दून स्कूल' में अब होनहार बच्चे निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। इस स्कूल में प्रवेश मिलना आसान नहीं होता, लेकिन अब ये मौका हर किसी के पास है। आर्थिक रूप से कमजोर कुशाग्र एवं असाधारण छात्रों को प्रतिष्ठित द दून स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए 'द दून स्कूल' स्कॉलरशिप परीक्षा पास करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


परीक्षा में करीब 200 छात्रों ने हिस्सा लिया
'द दून स्कूल' की ओर से अक्तूबर के पहले सप्ताह में 'द दून स्कूल' स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। उत्तर भारत के चार केंद्रों में हुई परीक्षा में करीब 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। जो छात्र परीक्षा में पास होंगे वह दिसंबर में होने वाली मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा पास करने बाद स्कूल की प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


आखिर में स्कूल की कमेटी इंटरव्यू लेगी। जो छात्र तीनों चरणों में खरा उतरेगा, उसे स्कूल में प्रवेश मिलेगा और छात्र की पूरी पढ़ाई का खर्चा स्कूल स्कॉलरशिप पर करवाएगा। हालांकि छात्रवृत्ति कितने प्रतिशत रहेगी यह फैसला कमेटी की ओर से लिया जाता है। स्कूल की जनसंपर्क अधिकारी कीर्तिका जुगरान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देेश्य मेधावी बच्चों को मौका देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना फीस करीब 10 लाख रुपये
हमारा प्रयास रहेगा कि हम हर साल 'द दून स्कूल' स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन करें। स्कूल में सातवीं से 12वीं कक्षा तक 537 छात्र हैं। हर साल यहां 7वीं में 74 से 80 और आठवीं में 14 से 20 सीटों के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा एवं इंटरव्यू होता है। स्कूल की सालाना फीस करीब 10 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर सैनिकों के बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस (12000 से 36000 रुपये) वो माफ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed