फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meritorious students from Devprayag met the Governor she extended her best wishes for their Bharat Darshan

देहरादून: राज्यपाल से मिले देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राएं, भारत दर्शन यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

Thu, 17 Sep 2026 11:01 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 17 Sep 2026 11:01 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा केवल घूमने का अवसर नहीं है बल्कि देश को करीब से जानने, समझने और नई चीजों को सीखने का माध्यम है।

विज्ञापन
Meritorious students from Devprayag met the Governor she extended her best wishes for their Bharat Darshan
राज्यपाल से मिले बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बृहस्पतिवार को लोक भवन में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जा रहे मेधावी छात्रों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के प्रयासों से यात्रा पर जा रहे छात्रों से संवाद किया। ये छात्र यात्रा के दौरान ऋषिकेश, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और रुड़की का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा केवल घूमने का अवसर नहीं है बल्कि देश को करीब से जानने, समझने और नई चीजों को सीखने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों से यात्रा के दौरान जिज्ञासा के साथ नई चीजों को देखने-समझने और अपने अनुभवों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ी गई इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और लोकतंत्र की जानकारी को जब छात्र स्वयं देखकर और अनुभव करके समझते हैं तो सीख और अधिक प्रभावी होती है।
विज्ञापन


देहरादून: कल होगा युवा संवाद कार्यक्रम; सीएम धामी 140 युवाओं से सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करें। जीवन में आप किसी भी क्षेत्र में जाएं उस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करें। हर वक्त कुछ नया सीखते रहें और बदलती दुनिया के साथ स्वयं को तैयार करें। आज के दौर में आधुनिक तकनीक और एआई को सीखना भी जरूरी है। इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट सहित शैक्षिक भ्रमण पर जा रहे छात्र-छात्राएं और अध्यापक उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed