फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meritorious students and elders honored

देहरादून: मेधावी छात्रों और बुजुर्गों को किया सम्मानित

Mon, 11 Oct 2021 01:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Oct 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and elders honored
- फोटो : Pixabay

भारतीय जैन मिलन की ओर से जैन प्रतिभा एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों और आठ से 18 व 19 से 38 वर्ष आयु के दो वर्गों में प्रर्यूषण पर्व में रात्रिभोजन त्याग, नित्य देव दर्शन, स्वाध्याय करने वाले 90 लोगों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

जैन धर्मशला परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ जैन मिलन एकता की महिलाओं ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भगवान महावीर के आदर्शों पर चलकर ही विश्व में शांति संभव है। जैन धर्म व सुमदाय दोनों ही शांति के प्रतीक हैं। वहीं, जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चंद जैन ने कहा कि बुजुर्ग हमारी आस्था के प्रतीक हैं। इस अवसर पर 80 वर्ष आयु के दंपतियों को सम्मानित किया गया। आचार्य विबुद्ध सागर महाराज ने कहा कि सभी तीर्थंकरों ने मानव जाति के कल्याण के लिए काम किया और श्रृष्टि की बेहतरी के लिए त्याग किया। आदिनाथ से लेकर महावीर स्वामी का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेधावी श्रुति जैन, वर्णिका जैन, अरहन्त जैन, शुभा, रिया, काव्या, सार्थक, अनुष्का, अभिनव, प्रियाल जैन, समर्थ जैन, इशिका जैन, अक्षरा जैन, ईशान, श्रेष्ठी, विदुषी, अंशिका, भूमिका, टीशा, अंकिता, पावनी जैन, आर्जव जैन, कोमल जैन, याशिका जैन, आभास जैन, व्योम जैन को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed