फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   merit list of uttarakhand teacher recruitment.

2794 शिक्षकों की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें

Tue, 30 Sep 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Sep 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
merit list of uttarakhand teacher recruitment.

दस साल से शिक्षक बनने की आस लगाए उत्तराखंड के टीईटी पास बीएड प्रशिक्षितों का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान ने रविवार देर रात वरिष्ठता के आधार पर चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी। मंगलवार से चयनित शिक्षकों की जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में काउंसलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन


बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगार वर्षों से नियुक्ति की मांग करते आ रहे थे। 31 जनवरी वर्ष 2014 को तत्कालीन प्रमुख सचिव शिक्षा एसराजू ने शिक्षकों के 980 पदों पर भर्ती के निर्देश दिए थे, लेकिन शिक्षकों की भर्ती का यह मामला पहले चुनाव और फिर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा इसे कोर्ट में चुनौती दिए जाने से लटक गया था। कोर्ट ने आपत्तियों को खारिज करते हुए वरिष्ठता के आधार पर सूची जारी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


कोर्ट से रास्ता साफ हुआ तो विभाग की ओर से रविवार रात और सोमवार को चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। सूची वर्षवार वरिष्ठता के आधार पर जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, क‌ितने अभ्यर्थ‌ियों का हुआ चयन

merit list of uttarakhand teacher recruitment.

चयनित शिक्षकों को अपने जिलों में काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। नियमावली के अनुसार जिन्हें पहली तैनाती दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में दी जाएगी।

इनका हुआ चयन
वर्ग ----- सामान्य -- एससी ---- एसटी ---  ओबीसी
विज्ञान --- 597 ---- 553 ----- 107 ---- 160
कला --- 598 ----- 549 ----- 103 ---- 127

इन जिलों को मिलेंगे इतने शिक्षक
चंपावत-102, उत्तरकाशी-171, टिहरी-231, रुद्रप्रयाग-105, चमोली-164, पौड़ी गढ़वाल-211, देहरादून-306, हरिद्वार-222, ऊधमसिंह नगर-317, नैनीताल-357, अल्मोड़ा-410, बागेश्वर-194, पिथौरागढ़-324।

सामान्य विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी हुए परेशान
विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की सूची सोमवार देर शाम तक विभाग की वेबसाइट में अपलोड नहीं हो पाई थी। जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। अभ्यर्थी इसके लिए न सिर्फ एससीईआरटी के चक्कर काटते रहे बल्कि इधर उधर फोन कर पूरे दिन पूछताछ करते रहे। हालांक‌ि देर रात सामान्य व‌िज्ञान वर्ग के अभ्यर्थ‌ियों की मेर‌िट ल‌िस्ट अपलोड कर दी गई।

यहां तक आई मेरिट लिस्ट, देखें अपना नाम

merit list of uttarakhand teacher recruitment.

सामान्य कला वर्ग के 1999 से लेकर 2005 और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का 2013 तक चयन हुआ। वही ओबीसी विज्ञान वर्ग की 2006 तक एवं आरक्षित वर्ग की 2011 तक, विज्ञान एसटी वर्ग की 2006 और आरक्षित वर्ग की 2008, कला ओबीसी की 2005-06 तक एवं आरक्षित वर्ग की 2013 तक, कला एसटी वर्ग की 2006 से 2007 तक एवं आरक्षित वर्ग में 2008 तक के अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

चयनित अभ्यर्थियों की जिले और नामवार सूची उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ‌की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। वेबसाइट पर क्लिक कर चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची देखी जा सकती है।

पूरी सूची देखने के लिए क्लिक करें-शिक्षक मेरिट लिस्ट

चयनित शिक्षकों की सूची रविवार देर रात से विभाग की वेबसाइट में अपलोड करनी शुरू कर दी थी। सोमवार तक सभी वर्ग के चयनित शिक्षकों की सूची अपलोड कर दी गई है।
-डॉ. आरडी शर्मा अपर निदेशक एससीईआरटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed