फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mercury fell from field to mountain, people shivering with cold

Dehradun News: मैदान से लेकर पहाड़ तक गिरा पारा, ठंड से कांपे लोग

Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury fell from field to mountain, people shivering with cold
मसूरी के कैंपटी रोङ ,इंदिरा कालोनी क्षेत्र में जमकर पङ रहा पाला - फोटो : MUSSOORIE
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इससे जहां टिहरी में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और मुक्तेश्वर में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 3.1 तापमान गिरा है। तापमान में कमी के चलते ठंडक ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

27 दिसंबर के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। लेकिन इसके थोड़ा कमजोर रहने से फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना न के बराबर है। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह 27 दिसंबर के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश होने के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। ऐसे में एक सप्ताह बाद ठंडक का कहर शुरू होगा। जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

अगले 24 घंटे 22 डिग्री रहेगा तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में जहां राजधानी दून अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं रात में न्यूनतम तापमान के आठ डिग्री बने रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट के चलते राजधानी व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में ठंडक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed