{"_id":"e34be24a9d87cf2dbf3500744687a7e8","slug":"merchants-death-by-car-fall-in-the-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरने से व्यापारी की मौत
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी से आते हुए भट्ठा गांव के समीप गहरी खाई में गिरी कार के चालक की शिनाख्त हो गई। मृतक बल्लुपुर में दुकान चलाता था।
विज्ञापन
ओएनजीसी कॉलोनी निवासी प्रदीप चावला ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम उनका बेटा राजीव चावला (28) कार में तेल भराने की बात कह कर निकला था।
रात को पुलिस ने उन्हें फोन पर हादसे की सूचना दी। सीओ मसूरी जया बलोनी ने बताया कार बहुत नीचे खाई में चली गई थी। पुलिस जवानों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
सीओ ने बताया कि परिजनों ने बताया कि वह घर से तेल भराने निकला था, लेकिन वह कार लेकर मसूरी चला गया। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
नहीं होती बैरियर पर चेकिंग
मसूरी रोड पर डायवर्जन, कुल्लू खेत व कुठालगेट पर पुलिस बैरियर हैं, लेकिन पुलिस कहीं वाहनों या चालकों की जांच नहीं करती। इस कारण रात के समय अक्सर इस रूट पर हादसे होते हैं।
विज्ञापन
सीओ मसूरी जया बलोनी ने बताया कि देर रात वाहनों को मसूरी की ओर न जाने देने के आदेश दिए गए हैं। यदि जाना जरूरी है तो यह चेक कर लें कि चालक नशे में तो नहीं है।
विज्ञापन