फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Merchants attack on dehradun nagar nigam Encroachment removed team

देहरादूनः अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, निगम के कर निरीक्षक का हाथ टूटा

Fri, 28 Jun 2019 01:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jun 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Merchants attack on dehradun nagar nigam Encroachment removed team
अस्पताल में भर्ती घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

मोती बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर व्यापारियों ने हमला कर दिया। हमले में निगम के कर निरीक्षक बाबूराम का हाथ टूट गया। जिससे निगम कर्मचारियों में रोष पनप गया। विरोध में उन्होंने निगम में तालाबंदी कर दी। दोपहर बाद कर अधीक्षक विनय प्रताप की ओर से लक्ष्मी फर्नीचर के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:30 नगर निगम की टीम मोती बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। यहां कई व्यापारियों ने सड़क के बाहर तक अपने सामान रखकर कब्जा किया हुआ था। निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो कई व्यापारियों ने पहले ही अपने सामान हटा लिए। जैसे ही टीम लक्ष्मी फर्नीचर पर पहुंची तो यहां टीम के साथ विवाद हो गया। फर्नीचर शोरूम के मालिक व कर्मचारी निगम टीम के साथ हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने निगम की टीम पर हमला कर दिया। हमले में निगम के कर निरीक्षक बाबूराम का हाथ टूट गया। उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

जैसे ही इस घटना की जानकारी नगर निगम तक पहुंची तो कर्मचारी गुस्से में आ गए। उन्होंने निगम परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए कर्मचारियों ने नगर निगम में बैठे अधिकारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। निगम का कामकाज ठप हो गया। नगर निगम में गृहकर जमा कराने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए आए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

कार्य बहिष्कार की जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कर्मचारियोें को वार्ता के लिए बुलाया। कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी व कर्मचारी वार्ता के दौरान इस बात पर अड़ गए कि जब तक मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाता, तब तक निगम में कोई काम नहीं होगा। आखिरकार नगर आयुक्त पांडे के इस आश्वासन पर मारपीट में शामिल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लिया। 

दोपहर बाद कर अधीक्षक विनय प्रताप की ओर से लक्ष्मी फर्नीचर के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई। शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि लक्ष्मी फर्नीचर के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लगातार सामने आ रही हैं मारपीट की घटनाएं

नगर निगम अफसरों व कर्मचारियों के साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों भी नगर निगम अतिक्रमण हटाओ टीम में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ कारगी चौक के पास मारपीट की गई है। एक अन्य घटना में धर्मपुर चौक के पास भी मारपीट की घटना हुई थी। नगर निगम अफसरों का कहना है कि यदि अतिक्रमण अभियानों के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियाें के साथ मारपीट की घटनाएं होती रही तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।

अतिक्रमण दस्ते में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-विनय शंकर पांडे, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed