फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meracle save bus passengers life during accident in kotdwar

23 यात्रियों से भरी बस का अचानक हुआ ब्रेक फेल, फिर इस तरह बची सबकी जान

Sun, 15 Apr 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, दुगड्डा/कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, दुगड्डा/कोटद्वार Updated Sun, 15 Apr 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Meracle save bus passengers life during accident in kotdwar
bus

कोटद्वार-धुमाकोट मार्ग पर दुगड्डा सेंधीखाल के बीच एक मोड पर जीएमओयू की कोटद्वार-धुमाकोट-भौन बस सेवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  पहाड़ी मार्ग पर बस के ब्रेक फोने के बाद बस चालक राम सिंह ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में सवार 23 लोगों की जान बचाई। जान बचाने के कारण वह घायल हो गया। उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


 रविवार को कोटद्वार से सुबह आठ बजे जीएमओयू की धुमाकोट-भौन जाने के लिए  दैनिक सेवा 23 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। दुगड्डा से 9वें किमीं में गौलीखेत के पास आगे मोड़ देखकर बस चालक राम सिंह ने बस के ब्रेक मारने चाहे लेकिन वाहन पर ब्रेक नहीं लगे।
विज्ञापन


वाहन चालक ने ब्रेक लगाने के बहुत प्रयास किए, लेकिन बस कंट्रोल से बाहर हो गई।  उसने मोड़ के आगे खाई को देखते बड़ी दुर्घटना का अंदेशा होती ही बस के ब्रेक फेल होने की सूचना बस में बैठी सवारियों को दी और सूजबूझ का परिचय देते हुए बस को मोड़ से पहले पहाड़ी पर टकरा दिया।  बड़े झटके के साथ बस वहीं पर रुक गई, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Meracle save bus passengers life during accident in kotdwar
demo pic

बस के पहाड़ी से टकराते ही सवारियों की चीख पुकार मच गई। बस को पहाड़ी से टकराने के बाद बस चालक 40 वर्षीय राम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी मठाली जयहरीखाल सीट में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बामुश्किल उसे बस से बाहर निकाला।

जख्मी चालक, जीवानंदपुर कोटद्वार निवासी पारुल रावत (40) और बिजनौर निवासी रमेश ग्यागी को 108 सेवा के माध्यम से कोटद्वार बेस हॉस्पीटल पहुंचाया गया। अन्य जख्मी यात्री केश्वानन्द, सरिता देवी, कमला देवी, जितेंद्र, सोनम, धीरा देवी, अभिषेक, गीता, सुष्मा, चैन सिंह निवासी तहसील धुमाकोट को मामूली खरोंच आई। उन्होंने प्रशासन और जीएमओयू पर उनका मौके पर प्राथमिक उपचार नहीं कराने का आरोप लगाया।   

इस संबंध में एआरटीओ आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हे दुर्घटना की सूचना मिली है। दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता करने के लिए शीघ्र दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed