फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Memorandum sent in favor of workers working through contractor

ठेकेदार के माध्यम से फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को मिले प्रोत्साहन राशि

Thu, 10 Mar 2022 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Memorandum sent in favor of workers working through contractor
ऊर्जा निगम में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को तो प्रोत्साहन भत्ता दिया जा रहा है, लेकिन ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को किसी प्रकार का प्रोत्साहन भत्ता नहीं दिया जाता। जबकि निगम में आधे से अधिक कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर विद्युत व्यवस्था संभाल रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गीता बिष्ट ने इस संबंध में प्रबंध निदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में गीता बिष्ट ने कहा कि समान कार्य का समान वेतन न होने से इस कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही प्रोत्साहन भत्ता न मिलने के कारण ऐसे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। जबकि इन्ही कर्मचारियों ने कोरोना काल में दिन रात बिना अपनी जान की परवाह किए बिजली व्यवस्था को सुचारू रखा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि उपनल कर्मचारियों की भांति ठेकेदार के माध्यम से निगम में कार्य कर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने मानवधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed