फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Member of Passenger Facilitation Service Committee did surprise inspection of station

रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा सेवा समिति सदस्य ने किया स्टेशन का औचक निरीक्षण

Wed, 05 Oct 2022 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:26 AM IST
सार

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरक्षण केंद्र, पार्सल केंद्र, टिकट बुकिंग काउंटर, महिला विश्राम गृह, रेलवे कैटरिंग का निरीक्षण किया। गीता ठाकुर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना संकट का दौर समाप्त होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों के लिए जो सुविधाएं नए सिरे से शुरू की गई हैं उसका पूरा लाभ यात्रियों को मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक राजवीर सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक संजय अमन आदि मौजूद रहे।रेलवे स्टेशन के टैक्सी संचालकों ने समिति सदस्य को घेरारेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचीं यात्री सुविधा सेवा समिति की सदस्य गीता ठाकुर का दून ऑनर्स टैक्सी एसोसिएशन के सदस्यों ने घेराव किया।

विज्ञापन
Member of Passenger Facilitation Service Committee did surprise inspection of station

विस्तार

रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा सेवा समिति की सदस्य गीता ठाकुर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ दून रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई का जायजा लेने के साथ ही यात्रियों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरक्षण केंद्र, पार्सल केंद्र, टिकट बुकिंग काउंटर, महिला विश्राम गृह, रेलवे कैटरिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी वार्ता की और रेलवे की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। ज्यादातर यात्रियों ने सुविधाओं को लेकर संतोष जताया। गीता ठाकुर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना संकट का दौर समाप्त होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों के लिए जो सुविधाएं नए सिरे से शुरू की गई हैं उसका पूरा लाभ यात्रियों को मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक राजवीर सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक संजय अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के टैक्सी संचालकों ने समिति सदस्य को घेरा
रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचीं यात्री सुविधा सेवा समिति की सदस्य गीता ठाकुर का दून ऑनर्स टैक्सी एसोसिएशन के सदस्यों ने घेराव किया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल की ओर से साल 2015 में जो बूथ आवंटित किया गया था उसका किराया भी संस्था की ओर से दिया गया था। लेकिन इसके बाद रेलवे ने पार्किंग ठेकेदारों से मिलीभगत करके टेंडर आवंटित कर दिया। साल 2015 में जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिला अधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि बूथ का आवंटन करने के साथ ही पांच टैक्सियों की पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। वह समझौता आज भी कायम है, लेकिन टैक्सी संचालकों को ये सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कक्कड़ ने बताया कि मांगों के संबंध में समिति सदस्य गीता ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed