फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meghalaya will host the 39th National Games read All UPdates in hindi

National Games: 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेघालय करेगा मेजबानी, कल उत्तराखंड में समापन पर सौंपा जाएगा खेल ध्वज

Thu, 13 Feb 2025 04:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Feb 2025 04:23 PM IST
सार

उत्तराखंड में कल शुक्रवार को 38 वें नेशनल गेम्स का समापन होगा। अगले मेजबान के रूप में मेघालय के सीएम को उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान उन्हें खेलों का ध्वज सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Meghalaya will host the 39th National Games read All UPdates in hindi
पीटी उषा ने राज्य ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारी से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले 39वें राष्ट्रीय खेल मेघालय में फरवरी या मार्च 2027 में आयोजित होंगे। इस संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को पत्र के जरिये जानकारी दी है।

विज्ञापन

मेघालय को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना पूर्वोत्तर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस निर्णय को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी खुशी व्यक्त की है। अगले मेजबान के रूप में मेघालय के सीएम को उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान उन्हें खेलों का ध्वज सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

डॉ. उषा ने उत्तराखंड की मेहमान नवाजी की सराहना की

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में राज्य ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेल की प्रगति पर भी चर्चा हुई। पीटी उषा ने उत्तराखंड राज्य की मेहमान नवाज़ी और खेलों के सफल आयोजन की सराहना की। साथ ही, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य को खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand Accident News:  ट्रकों की भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत

बैठक में खेल आयोजन के दौरान आई कुछ चुनौतियों पर भी चर्चा हुई, जहां उपस्थित सदस्यों ने भविष्य के संस्करणों को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। बैठक में आईओए की विभिन्न उप-समितियां और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य भारत में खेलों की व्यवस्था को और मजबूत करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed