{"_id":"313f27d3a07bcbdf4ff0450cf575cb80","slug":"meeting-of-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में निकलेगी विधायकों की ‘भड़ास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में निकलेगी विधायकों की ‘भड़ास’
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और सरकार के सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक 18 अगस्त की बजाए अब 19 अगस्त को होगी। बैठक में विधायकों की ‘भड़ास’ किस तरह से निकलेगी, इसे लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आपदाग्रस्त जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेसी विधायकों के क्षेत्र में हुआ है। आपदा प्रभावित 12 विधानसभा सीटों में से नौ कांग्रेसी विधायकों के हैं। एक यूकेडी की सीट है। आपदा के दौरान पर्याप्त सरकारी मदद न मिल पाने से जनता की नाराजगी झेल रहे विधायक अपने दल और सरकार से भी खफा हैं। उनकी नाराजगी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विस्फोट न कर बैठे, इसके लिए सरकार विधायकों को ‘मैनेज’ करने में जुट गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक विजयपाल सिंह सजवाण के मुताबिक बैठक में दैवी आपदा कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसमें मंत्रिमंडल, कांग्रेस विधान मंडल दल एवं सहयोगी दलों के विधायक शिरकत करेंगे। इससे पहले आपदा के वक्त बचाव और राहत कार्यों के संबंध में केदारनाथ की विधायक और बदरीनाथ के विधायक की मुख्यमंत्री के साथ झड़प भी हो चुकी है।
विज्ञापन
सरकारी तंत्र की ढिलाई से खफा
अन्य कई विधायक भी आपदा प्रबंधन में सरकारी तंत्र की ढिलाई से खफा हैं। माना जा रहा है कि 19 अगस्त को बुलाई गई बैठक नाराज विधायकों की ‘भड़ास’ निकलवाने के लिए है, ताकि विधानसभा सत्र के दौरान सदन में सरकार अपनों से न घिरे।
बताया जा रहा है कि एक रणनीति के तहत ही सोमवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट से मुलाकात की, जबकि अधिकारिक रूप से यह बताया गया कि भट्ट ने यमुना कालोनी में आवंटित नए आवास में प्रवेश कर लिया है। इसी उपलक्ष्य में बधाई देने सीएम पहुंचे थे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें