सरकारी अस्पतालों-स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज हुआ महंगा, इतना लगेगा पंजीकरण और जांचों का शुल्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से परेशान लोगों के लिए बुधवार से समस्या और बढ़ जाएगी। शासन के आदेश सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवा शुल्क की नई दरें आज से लागू होंगी। यानी इलाज के लिए लोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
अब पर्चा भी महंगा बनेगा और जांच के लिए भी ज्यादा पैसे लगेंगे। राजधानी के गांधी शताब्दी और कोरोनेशन जैसे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए स्थानीय मरीजों को 23 की जगह 30 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं राज्य के बाहर के मरीजों को 60 रुपये देने होंगे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 15 के बजाय 20 रुपये में पर्चा बनेगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमोला ने बताया कि नई दरें लागू होने के बाद अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाआें को और अधिक बेहतर किया जाएगा। नई दरें लागू होनेे के बाद अस्पताल को जो भी आय होगी, उसमें से 50 फीसदी धनराशि अस्पताल प्रबंधन के पास होगी। जबकि बाकी 50 फसदी बजट स्वास्थ्य महानिदेशालय के खाते में जमा कराया जाएगा। जरूरत के मुताबिक निदेशालय अस्पतालों को बजट जारी करेगा। ऐसे में अस्पतालों के पास अब बजट की कमी नहीं होगी।
यह होगा शुल्क
ओपीडी पंजीकरण शुल्क
अस्पताल पहले नई दरें बाहरी मरीज
पीएचसी 11 15 30
सीएचसी 12 20 40
जिला अस्पताल 23 30 60
आईपीडी पंजीकरण शुल्क
अस्पताल पहले नई दरें बाहरी मरीज
पीएचसी 14 15 30
सीएचसी 46 50 100
जिला अस्पताल 119 120 240
बेड की दरें
अस्पताल वार्ड बेड की वर्तमान दरें आयुष्मान कार्ड बहारी मरीज
पीएचसी जनरल वार्ड 14 15 15
सीएचसी जनरल वार्ड 14 15 15
जिला अस्पताल जनरल वार्ड 46 50 50
जिला अस्पताल पेईंग वार्ड 119 120 240
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड (दो बेड) 190 200 400
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड (एक बेड) 300 400 800
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड एसी 590 600 1000
जिला अस्पताल एसी रूम 1180 1200 1600
पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी
जांच स्थानीय मरीज आयुष्मान कार्ड बाहरी के मरीज
ब्लड यूरिया 46 50 50
एक्सरे 160 160 160
हीमोग्लोबिन 14 18 18
सीबीसी - 135 135
आरबीसी 46 50 50
ब्लड ग्रुप 46 50 50
प्लेटेलेट्स 46 50 50
अल्ट्रासाउंड 471 471 700
ईसीजी 119 120 120