फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mechanism will be made for maintenance of planted plants: Chief Minister Trivendra Singh Rawat

रोपे गए पौधों की देखरेख को बनेगा तंत्र : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Thu, 13 Aug 2020 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 Aug 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Mechanism will be made for maintenance of planted plants: Chief Minister Trivendra Singh Rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा में करीब तीन लाख फलदार पौधे बांटे गए हैं। इनमें से एक-एक पौधा और उसे लेने वाले व्यक्ति का रिकार्ड मुख्यमंत्री के पास है। ये पौधे हरेला के दिन रोपे गए पौधों की संख्या से अलग हैं। बकौल मुख्यमंत्री, समय बीतेगा तो इन पौधों की सुध ली जाएगी कि उनकी कैसी देखरेख हो रही है। इसके लिए एक तंत्र बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


उनका मानना है कि पौधे रोप देना ही पर्याप्त नहीं। इन पौधों की देखरेख होना भी जरूरी है। इसलिए जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पिछले दिनों पौधारोपण अभियान में शामिल वन विभाग, उद्यान विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश जारी होंगे कि वे उनके माध्यम से रोपे गए प्रत्येक पौधे का रिकार्ड बनाएं और उसे निरंतर जांचने का तंत्र तैयार करें। प्रदेश सरकार का फोकस पेड़ लगाने के साथ साथ उन्हें जिंदा रखने पर है।
विज्ञापन


रिकार्ड संख्या में पौधे रोपने से अधिक जरूरी यह है कि रोपे गए अधिकतर पौधे जिंदा रहें। उनकी सर्वाइवल रेट को बढ़ाना सरकार का अब मुख्य उद्देश्य होगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

हरेला में रोपे गए पौधों का जिलावार ब्योरा
जिला     -  पौधे
देहरादून   -  351,000
चंपावत  -   906,030
रुद्रप्रयाग  -   350,000
टिहरी  -      250,000
हरिद्वार   -    231,600
उत्तरकाशी   -  209,235
नैनीताल   -    200,000
ऊधमसिंह नगर -175,000
बागेश्वर       -145,000
पिथौरागढ़    - 100,000
चमोली      -  64000
अल्मोड़ा    -  50,000
पौड़ी गढ़वाल  - 28450
कुल   -      30,60,315

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed