फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meat shops should be closed in the month of Sawan

Dehradun News: सावन माह में बंद रखी जाएं मांस की दुकानें

Thu, 29 Jun 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Meat shops should be closed in the month of Sawan
पवित्र सावन माह में मांस की दुकानें बंद करने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भाष्कर शाह को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह सुनिश्चित कराने को कहा कि बकरीद पर किसी भी गोवंश की हत्या न हो।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक रविंद्र पाल ने कहा कि क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गाय हिंदू धर्म की आस्था का केंद्र है। पूरा हिंदू समाज गाय को पूजता है। गोवंश को काटने का कार्य किया गया तो बजरंग दल मोर्चा खोलेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। हिंदुओं की भावनाओं से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन जुलाई से पवित्र सावन माह शुरू होने जा रहा है, जो कि 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कांवड़ यात्रा चलेगी। जिसे देखते हुए सभी मीट की दुकानों को बंद रखा जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शासन से जिस प्रकार के आदेश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गोकशी न हो इसके लिए पुलिस सक्रिय है। ऐसी कोई भी सूचना मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रखंड सह संयोजक आकाश धीमान, जितेश, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed