फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meat and threatening letter received on Religious sites

उत्तराखंड में धार्मिक स्थल पर मिला मांस और धमकी भरा पत्र, सनसनी

Thu, 28 Jul 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 28 Jul 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
Meat and threatening letter received on Religious sites
Meat and threatening letter find Religious site - फोटो : amar ujala

कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव बस्ती स्थित धार्मिक स्थल में देर शाम मांस का पैकेट और धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पत्र में एक समुदाय विशेष को धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने पैकेट और पत्र बरामद कर लिया है। लोगों ने थाने पहुंच कर देर रात तक हंगामा किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर से पुलिस फोर्स मंगवा ली गई है। वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में डेरा डाल लिया है। घटना बुधवार रात पौने नौ बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

एक प्लास्टिक के पैकेट में मांस और एक पत्र मिला

Meat and threatening letter received on Religious sites
Meat and threatening letter received on Religious sites - फोटो : amar ujala

मदीना मस्जिद में नमाज की तैयारी चल रही थी। तभी बाहर जूते रखने वाले रैक में एक प्लास्टिक के पैकेट में मांस और एक पत्र मिला।

मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच की बात कहकर पैकेट और पत्र को थाने ले गई। देर रात लकड़ीपड़ाव समेत शहरभर के लोग थाने पहुंच गए। उनका आरोप था कि पुलिस ने मस्जिद में मिला पैकेट बदल दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल जेएस पुंडीर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर लैंसडौन के एसडीएम सोहन सिंह सैनी को कोटद्वार के लिए रवाना कर दिया गया है। तहसीलदार सीएस रावत अधीनस्थों के साथ लकड़ीपड़ाव पहुंच गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed