फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me too sexual harassment victim medical against bjp leader

#मीटू: पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल, भाजपा नेता पर लगाया है दुष्कर्म का आरोप

Tue, 22 Jan 2019 09:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Me too sexual harassment victim medical against bjp leader
सांकेतिक तस्वीर

दून महिला अस्पताल में सोमवार को भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का मेडिकल कराया गया। उसके बाद पुलिस ने बताए गए घटनास्थल का मुआयना किया। बताया जा रहा है अब पुलिस संजय कुमार की अग्रिम जमानत रद्द कराने के प्रयास तेज कर सकती है।

विज्ञापन


गत पांच जनवरी को एक महिला ने संजय कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद पीड़िता ने दो बार पुलिस को बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के सामने दिए जाने वाले बयानों के लिए पीड़िता ने कुछ दिन का समय मांगा था। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। पीड़िता के ये बयान पुलिस को दिए बयानों से इतर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मजिस्ट्रेट के सामने संजय कुमार की घिनौनी करतूतों को खोलकर रख दिया था और उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बयानों का अवलोकन करने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमे में दुष्कर्म संबंधी धाराएं जोड़ दी थी।

इसी आधार पर मुकदमे की विवेचना अधिकारी ज्योति चौहान पीड़िता को लेकर सोमवार को दून महिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने पीड़िता का परीक्षण किया। विवेचना का पर्यवेक्षण कर रहे सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

बताया जा रहा है महिला के बताए अनुसार पुलिस ने उस घटनास्थल का भी मुआयना किया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed