{"_id":"6aa9a6de7123b1f46708104d","slug":"mddas-jcb-rolled-over-an-illegal-colony-being-developed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1067169-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चली एमडीडीए की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चली एमडीडीए की जेसीबी
Wed, 16 Sep 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
झाझरा में करीब पांच बीघा जमीन पर बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। झाझरा के नंदा एन्क्लेव, सैनिक कॉलोनी स्थित स्थल पर डिमार्केशन कर यह प्लॉट काटे जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने वाद दायर कर कार्रवाई की।एमडीडीए की टीम ने एलपी विलाश के सामने स्थित इस स्थल का निरीक्षण किया तो करीब पांच बीघा क्षेत्र में प्लॉटिंग की तैयारी मिली। मौके पर स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया। नियमानुसार वाद दायर करने के बाद प्राधिकरण ने स्थल पर की जा रही समस्त अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।एमडीडीए ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर निगरानी के लिए सेक्टरवार टीमें सक्रिय की हैं। विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश, रायपुर और डोईवाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लॉटिंग से नियोजित विकास प्रभावित होता है। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से भूमि खरीदने से पहले भूखंड और ले-आउट की स्वीकृति की जांच करने की अपील की।
विज्ञापन