फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA should implement shelter fund for EWS in group housing

Dehradun News: ग्रुप हाउसिंग में ईडब्ल्यूएस के लिए एमडीडीए लागू करे शेल्टर फंड की व्यवस्था

Wed, 26 Jul 2023 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
MDDA should implement shelter fund for EWS in group housing
एमडीडीए में नए बायलॉज और मास्टर प्लान को लेकर शहर के आर्किंटेक्ट्स और ड्राफ्ट्समैन के साथ बैठक की। इस दौरान सभी ने बायलॉज में संशोधन पर विचार रखते हुए कहा, बायलाॅज में बार-बार बदलाव न किया जाए। इससे भवनस्वामियों को काफी समस्या होती हैं। बैठक में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट उत्तराखंड चैप्टर ने ग्रुप हाउसिंग में शेल्टर फंड की व्यवस्था लागू करने, 25 फीट चौड़ी सड़क पर तीन मंजिला भवन बनाने की अनुमति देने और 500 मीटर प्लाट एरिया पर ग्रुप हाउसिंग को मान्य करने की मांग की। उन्होंने कहा, कंपाउंडिंग फीस बेहद ज्यादा है। ऐसे में इसे कम करते हुए ओटीएस स्कीम लागू की जाए।
विज्ञापन

आर्किटेक्ट सचिन अग्रवाल और ब्रिज पंजवानी ने कहा, ग्रुप हाउसिंग में ईडब्ल्यूएस आवासों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। पहले ग्रुप हाउसिंग में शेल्टर फंड देकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अलग आवासों का विकल्प था। अब ग्रुप हाउसिंग में ही ईडब्ल्यूएस आवास बनाने का प्रावधान कर दिया है। इससे शेल्टर फंड की व्यवस्था खत्म हो गई और बिल्डर आर्थिक कमजोर लोगों के आवासों को लेकर बेपरवाह हो गए हैं। ऐसे में ग्रुप हाउसिंग में ईडब्ल्यूएस के लिए शेल्टर फंड की व्यवस्था को लागू किया जाए।
विज्ञापन


कई एरिया फ्रीज, जमा नहीं होते नक्शे
आर्किटेक्ट गिरधारी अरोड़ा ने कहा कि दून के कई इलाकों को फ्रीज किया गया है। इनमें रायपुर, बालावाला, नथोवाला आदि क्षेत्र हैं। इन इलाकों के नक्शे जमा नहीं होते हैं। ऐसे में इन इलाकों में लोग बगैर नक्शे के मकान बनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ मीटर दूर फिर भी एनओसी
बैठक में सुशील नैथानी ने कहा अगर भूमिस्वामी की जमीन वन विभाग की जमीन से 100 या 50 मीटर दूर है, तो भी नक्शा पास नहीं किया जाता। एमडीडीए की ओर से वन विभाग की एनओसी मांगी जाती है। एनओसी मिलने में देरी पर नक्शा अस्वीकृत कर दिया जाता है। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि एफिडेविट देकर नक्शा पास कराया जा सकता है।

पार्किंग में 9 फीट की ऊंचाई की जाए मान्य
बैठक में यह बात भी सामने आई कि ग्राउंड पार्किंग में आठ फीट की ऊंचाई मान्य है, इसमें बीम भी शामिल है। इससे पार्किंग की ऊंचाई कम हो जाती है। एसयूवी गाड़ियों को इससे काफी दिक्कत होती है। मांग की गई कि पार्किंग में 9 फीट की ऊंचाई मान्य की जाए।
दस फीट का हो एक रैंप
सरबजीत कटारिया बायलाॅज में एक हजार मीटर तक के प्लाॅट में 14 फीट के दो रैंप या 23 फीट का एक रैंप बनाने की बात की गई है, यह अव्यवहारिक है। इस प्लाॅट एरिया में 10 फीट का एक रैंप बनाने की अनुमति दी जाए। यह इस साइज के प्लाॅट एरिया के लिए भरपूर है।

वर्ष 2016 में विकास प्राधिकरण में मैंने ग्रुप हाउसिंग के लिए शेल्टर फंड की व्यवस्था बनाई थी। नए बदलावों में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में ही ईडब्ल्यूएस के लिए आवास बनाने की व्यवस्था की गई है, प्रयास किया जाएगा कि शेल्टर फंड की व्यवस्था को अमल में लाया जाए।
- बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed