{"_id":"571ba6e94f1c1b98788b4712","slug":"mdda-seal-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर एमडीडीए का डंडा, दो मोबाइल टावर किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का डंडा, दो मोबाइल टावर किए सील
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
एमडीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रखा है।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। प्राधिकरण की टीमों ने जहां दो मोबाइल टावर सील कर दिए तो दूसरी ओर दो अवैध निर्माण कार्य भी ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन
एमडीडीए की टीम ने शनिवार को गोरखपुर, शिमला बाईपास में हरीश अरोड़ा की 15 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी। प्राधिकरण ने शिकायत प्राप्त होने पर स्वाति चटर्जी द्वारा बनाए जा रहे 70 राजपुर रोड में तीन मंजिला आवासी भवन का निरीक्षण किया। पाया गया कि स्टिल्ट फ्लोर पर दो कमरे स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध रूप से बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन
काटा चालान
प्राधिकरण द्वारा कार्य रुकवा दिया गया और चालान काटा गया। इसके अलावा साकेत कॉलोनी लेन नंबर छह कैनाल रोड करनपुर में जितेंद्र ग्रोवर के दूसरे तल पर संचालित किए जा रहे रिलायंस मोबाइल टावर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
शक्ति कॉलोनी में जीवन सिंह थापली की संपत्ति पर स्थापित भारी इंफ्राटेल के मोबाइल टावर को भी सील किया गया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई में प्राधिकरण के एई एमएन जोशी, र्जेई नरेंद्र तोमर जबकि सीलिंग की कार्रवार्ठ में एई एसएस रावत, जेई सुनील गुप्ता, हेमंत रावत मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।