फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mdda Flats Rate Will increase 10 percent from 1st August

देहरादून: एक अगस्त से महंगे हो जाएंगे एमडीडीए के फ्लैट, इतनी बढ़ जाएगी कीमत

Thu, 25 Jul 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Mdda Flats Rate Will increase 10 percent from 1st August
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर आवासीय योजना में बन रहे फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें। एक अगस्त से इन फ्लैटों की कीमत 10 फीसदी बढ़ जाएगी। ऐसे में आपको इन फ्लैटों के लिए जेब और अधिक ढीली करनी पड़ेगी। वहीं, दूसरी ओर अगस्त के पहले सप्ताह से धौलास प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एमडीडीए ने आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर आवासीय योजना के तहत बन रहे फ्लैटों की कीमत में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। जिसके तहत एक अगस्त से इनकी कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन


आईएसबीटी में एमडीडीए 338 एचआईजी फ्लैट बना रहा है। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर में 224 ईडब्ल्यूएस तथा 144 एलआईजी फ्लैट बन रहे हैं। वहीं, अगस्त के पहले सप्ताह से धौलास प्रोजेक्ट पर भी कार्य शुरू होने जा रहा है। यहां 168 एमआईजी तथा 248 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी प्रोजेक्ट के सी-डी ब्लॉक में पजेशन सितंबर से 

एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईएसबीटी प्रोजेक्ट में सी और डी ब्लॉक में बने 72 फ्लैटों पर सितंबर से पजेशन देना शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम प्रोजेक्ट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 240 आवासों पर भी सितंबर के पहले सप्ताह से लाभार्थियों को कब्जा दिया जाएगा।  

एमडीडीए की ओर से आवासीय परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सितंबर से आईएसबीटी एचआईजी तथा सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम परियोजना के तहत 240 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का आवंटन शुरू हो जाएगा। अगस्त से धौलास प्रोजेक्ट पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed