फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MD of Kisan Seva Sahkari Samiti taking bribe arrested

38 हजार की रिश्वत लेता किसान सेवा सहकारी समिति का एमडी रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर (रुड़की) Updated Thu, 05 Jul 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
MD of Kisan Seva Sahkari Samiti taking bribe arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

किसान सेवा सहकारी समिति भुरनी खतीरपुर के प्रबंध निदेशक (एमडी) को विजिलेंस ने 38 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एमडी ने निलंबित कर्मचारी से उसकी बहाली पर निलंबन अवधि का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। कर्मचारी ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की। बृहस्पतिवार को देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। एमडी से रिश्वत की राशि बरामद कर टीम उसे देहरादून ले गई।
विज्ञापन


भुरनी खतीरपुर गांव में मोहम्मदपुर किसान सेवा सहकारी समिति के कार्यालय में तैनात टीओ श्याम नारायण यादव को विभाग ने अनियमितता के चलते निलंबित किया था। कुछ वर्ष निलंबित रहने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे बहाल कर दिया। बहाली के बाद टीओ निलंबन अवधि के अवशेष वेतन व अन्य मदों का भुगतान करने के लिए समिति के एमडी किरणपाल सैनी के पास गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने भुगतान का चेक जारी करने के एवज में उससे तीस प्रतिशत कमीशन मांगा तो टीओ ने विजिलेंस के अधिकारियों से शिकायत कर दी। शिकायत पर देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को डीएम के हस्ताक्षर करवा कर दो-दो हजार के 19 नोट श्याम नारायण यादव को दिए। यादव ने जब एमडी को पैसे दे दिये तो बाहर मौजूद विजिलेंस टीम ने एमडी को दबोच लिया। टीम पूछताछ करने के बाद एमडी को देहरादून ले गई। आरोपी एमडी को देहरादून न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed