{"_id":"637a3fb7800dfa32aa4bfc5f","slug":"mcd-election-cm-pushkar-singh-dhami-roadshow-in-delhi-in-favor-of-ravi-negi-and-shashi-chandna","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election: दिल्ली में सीएम धामी का रोड शो, रवि नेगी और शशि चांदना के पक्ष में की वोट की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election: दिल्ली में सीएम धामी का रोड शो, रवि नेगी और शशि चांदना के पक्ष में की वोट की अपील
Sun, 20 Nov 2022 08:28 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सबसे पहले अल्मोड़ा जिले में कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के विनोद नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी रवि नेगी और मंडावली सीट से शशि चांदना के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक तक रोड शो किया।
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में रोड शो करते सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए रोड शो किया। हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने उन्हें दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में उतारा है।
विज्ञापन
Uttarakhand: अल्मोड़ा में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, युवाओं के साथ लगाई दौड़ फिर खेला बैडमिंटन, तस्वीरें
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री सबसे पहले अल्मोड़ा जिले में कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के विनोद नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी रवि नेगी और मंडावली सीट से शशि चांदना के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सांसद गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। उनके रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
उत्तराखंड के 22 सालों के सफर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे युवा चेहरे के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान भी युवा चेहरे के तौर पर सीएम धामी को राष्ट्रीय परिदृश्य में विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप रही है। इससे पूर्व हिमाचल चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने पौंटा, शिमला, सिरमौर समेत एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियां की।