फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MBBS students at Doon Medical College and Hospital

Dehradun News: मेडिकल के छात्रों को पढ़ाई के लिए मिला एक और कैडेवर

Fri, 03 Nov 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
MBBS students at Doon Medical College and Hospital
Iबृहस्पतिवार को 92 वर्षीय सूरत सिंह नेगी के निधन पर परिजनों ने किया देहदानI
विज्ञापन




दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाई के लिए एक और कैडेवर मिल गया है। बृहस्पतिवार को 92 वर्षीय सूरत सिंह नेगी के निधन पर उनकी इच्छानुसार परिजनों ने नेत्रदान और देहदान किया।



बृहस्पतिवार को दून निवासी 92 वर्षीय सूरत सिंह नेगी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। नेगी ओएनजीसी से अवकाश प्राप्त थे। पत्नी चेतन नेगी ने दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल को सूचना दी। इसके बाद समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के माध्यम से नेत्रदान संपन्न कराया और दून मेडिकल कॉलेज में देहदान संपन्न हुआ। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एमके पंत और सहयोगी डॉ. राजेश मौर्य समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


समिति की ओर से यह आठवां देहदान और सातवां नेत्रदान किया गया। अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि अगर दून मेडिकल कॉलेज में जरूरत नहीं होगी तो कैडेवर एम्स ऋषिकेश को सौंपा पाएगा। यदि कोई व्यक्ति देहदान, नेत्रदान या अंगदान का इच्छुक है तो मोबाइल नंबर 9412438100, 9897287021, 9837894998, 9568893115 व 9411170800 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed