मेयर सुनील उनियाल गामा ने होली से एक दिन पूर्व गुजराड़ा मानसिंह वार्ड में हुए 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि जल्द ही दूसरे वार्डों में विकास कार्य शुरू होंगे।
सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा गुजराड़ा मानसिंह वार्ड पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क, नाली समेत 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में समान रूप से कार्य कराए जा रहे हैं। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी, ताकि बरसात में सड़कों पर जलभराव न हो। सफाई कर्मचारियों को ड्रेस बांटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द नए वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान पार्षद शिवानी बंसल, संजीत बंसल, वाणी विलास तिवारी आदि मौजूद रहे।