{"_id":"5daa1c9b8ebc3e93c6339b5a","slug":"mayor-furious-after-seeing-polythene-warns-dehradun-news-drn3233077153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन देख भड़के मेयर, चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन देख भड़के मेयर, चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे मेगा अभियान के तहत मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को पलटन बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मोतीबाजार सब्जी मंडी में कुछ दुकानदारों के पास पॉलिथीन देख वह भड़क उठे और जमकर फटकार लगाई। मेयर के औचक निरीक्षण के चलते दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
मेयर गामा पार्षदों और निगम के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को पलटन बाजार पहुंचे थे। मोती बाजार स्थित सब्जी मंडी में कुछ दुकानदार पॉलिथीन प्रयोग करते मिले। इस पर मेयर का पारा हाई हो गया। हालांकि दुकानदारों ने बताया कि यह पुराना स्टाक है, नया माल नहीं मंगाया गया है। मेयर ने कहा कि आगामी पांच नवंबर से निगम की टीम अचानक निरीक्षण करेगी। इस दौरान जिनके पास से पॉलिथीन मिलेगी उनसे प्रति पॉलिथीन 500 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद मेयर ने धामावाला, राजा रोड, झंडा बाजार आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर पार्षद अमिता सिंह, अजय सिंघल, दर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र रावत मौनी, अनिल डबराल, रिंकू शंकर आदि मौजूद रहे।