{"_id":"4e4d9578574d459ca34d330cdee41e88","slug":"mayawati-made-ramdev-statement-bigger","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मायावती ने रामेदव के बयान को बनाया तिल का ताड़'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मायावती ने रामेदव के बयान को बनाया तिल का ताड़'
अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Mon, 05 May 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. उदित राज ने कहा मायावती ने रामदेव के बयान को तिल का ताड़ बना दिया।
विज्ञापन
अनुसूचित-जाति जनजाति परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कहा कि बाबा रामदेव ने दलितों पर दिए बयान में केवल राहुल गांधी की आलोचना की थी लेकिन मायावती ने बाबा के बयान को तिल का ताड़ बना दिया।
भाजपा नेता ने कहा कि रामदेव इसके लिए माफी तक मांग चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती स्वयं दलितों का सम्मान नहीं करती हैं।
भाजपा में बढ़ रहा दलित वोट
सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में डॉ. उदित राज सोमवार ने कहा कि दलित वोट भाजपा में तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए मायावती वातावरण को खराब करना चाहती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिसार जिले में चार दलित महिलाओं के साथ 23 मार्च को बलात्कार हुआ, जो दिल्ली के जंतर मंतर में धरना दे रही हैं। मायावती इन मामले में क्यों चुप हैं?
विज्ञापन
उन्होंने कहा वोट केवल सांसद के लिए नहीं बल्कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भी है। यदि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो देश को कोई नहीं बचा सकता।