फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Maulana Mufti Hashim Ahmed Siddiqui will be the new Shahar Qazi of Dehradun, Jama Masjid Committee a

Dehradun: जामा मस्जिद कमेटी का एलान, मौलाना मुफ्ती हशीम अहमद सिद्दकी होंगे दून के नए शहरकाजी, विरोध भी शुरू

Fri, 28 Nov 2025 08:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 Nov 2025 08:51 PM IST
सार

22 नवंबर को शहरकाजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी का इंतकाल हो गया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पलटन बाजार की जामा मस्जिद कमेटी ने मौलाना मुफ्ती हशीम सिद्दकी को शहरकाजी, जामा मस्जिद और ईदगाह बिंदाल पुल का इमाम बनाने का एलान किया और उन्हें पगड़ी पहनाई।

विज्ञापन
Dehradun: Maulana Mufti Hashim Ahmed Siddiqui will be the new Shahar Qazi of Dehradun, Jama Masjid Committee a
देहरादून के नए शहर काजी मौलाना मुफ्ती हशीम अहमद सिद्दकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोहम्मद अहमद कासमी के इंतकाल के बाद अब मौलाना मुफ्ती हशीम अहमद सिद्दकी को दून का नया शहरकाजी बनाया गया है। पलटन बाजार की जामा मस्जिद कमेटी ने जुमे की नमाज के बाद इसका एलान किया और शहरकाजी को पगड़ी पहनाई। उधर, नए शहरकाजी बनाने पर विरोध भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


22 नवंबर को शहरकाजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी का इंतकाल हो गया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पलटन बाजार की जामा मस्जिद कमेटी ने मौलाना मुफ्ती हशीम सिद्दकी को शहरकाजी, जामा मस्जिद और ईदगाह बिंदाल पुल का इमाम बनाने का एलान किया और उन्हें पगड़ी पहनाई।
विज्ञापन


कमेटी के सदर नसीम अहमद ने बताया कि नमाजियों, उलमा और जिम्मेदारों की राय पर कमेटी ने मुफ्ती हशीम सिद्दीकी को शहरकाजी और इमाम बनाने का एलान किया है। वह दारुल उलूम देवबंद से पढ़े हैं। नए शहरकाजी मुफ्ती हशीम सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमानों के पक्ष में जो भी फैसले होंगे उन्हें लिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता दानिश कुरैशी समेत कई लोगों ने नए शहरकाजी बनने पर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: ब्लैकलिस्ट होने से बच जाएगाी पूर्व विधायक चैंपियन की कार, लेकिन चालक के डीएल पर अभी भी तलवार

नए शहरकाजी बनाने पर आपत्ति
दून में जामा मस्जिद पलटन बाजार कमेटी की ओर से बनाए गए नए शहरकाजी के लिए वक्फ बोर्ड ने आपत्ति जताई है। मुस्लिम सेवा संगठन का कहना है कि यह नियुक्ति असवैंधानिक है। जिन लोगों ने शहरकाजी की नियुक्ति की घोषणा की है उसका कार्यकाल ही 2021 में समाप्त हो चुका है। आरोप लगाया कि शहर में जो भी उलेमा हैं अधिकांश से कोई मशविरा नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed