{"_id":"69b568952f913df6e80bb6f8","slug":"master-trainers-conducted-census-practice-by-reaching-homes-dehradun-news-c-5-hld1006-921259-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घरों तक पहुंचकर मास्टर ट्रेनरों \nने किया जनगणना का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घरों तक पहुंचकर मास्टर ट्रेनरों ने किया जनगणना का अभ्यास
विज्ञापन
-जनगणना के पहले चरण के तहत 25 अप्रैल से शुरू होगी मकान गणना
-निदेशालय ने 23 मास्टर ट्रेनर किए प्रशिक्षित, अब जिलावार देंगे ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। घर-घर पहुंचकर मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना 2027 के पहले चरण का अभ्यास किया। जनगणना निदेशालय ने उन्हें जो ट्रेनिंग दी, निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में उन्होंने इसे धरातल पर पूरा किया। अब जिला स्तर पर वह प्रशिक्षण देंगे।
जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत उत्तराखंड में 25 अप्रैल से 24 मई के बीच मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का काम होना है। इसके लिए जनगणना निदेशालय ने 23 मास्टर ट्रेनर तैयार किए हैं। अब ये मास्टर ट्रेनर प्रदेश के 555 फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षित करेंगे। पहले अभ्यास में जो दिक्कतें आईं, उनसे पार पाने की प्रैक्टिस भी की गई।
प्रदेश में नौ अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्वगणना की प्रक्रिया होगी। ऐसे में आगामी जनगणना को देखते हुए जनगणना कार्य निदेशालय तैयारियों में जुटा है। जिसके तहत सबसे महत्वपूर्ण काम यानी प्रशिक्षित कर्मचारी तैयार किए जा रहे हैं। अभी जो 23 मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं, उनमें 15 जिलों के अधिकारी और आठ जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारी शामिल हैं। पौड़ी व ऊधमसिंह नगर के दो-दो अधिकारी, बाकी 11 जिलों से एक-एक अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
अब जिलों में तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जहां ये मास्टर ट्रेनर सभी फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण देंगे। जनगणना में प्रदेश के रिजर्व समेत 30,847 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिसमें मास्टर ट्रेनर के अलावा 555 फील्ड ट्रेनर, 4500 सुपरवाइजर और 26,347 प्रगणक शामिल हैं।
-- -
अगले साल नौ फरवरी से जनगणना
जनगणना के पहले चरण में मकान गणना होने के बाद अगले साल नौ फरवरी से 28 फरवरी के बीच जनता की गणना की जाएगी। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। अपनी जनगणना आप खुद कर सकते हैं, जिसके बाद में प्रगणक केवल सत्यापित करने आएगा।