{"_id":"630ae9839ce2ef6c7842cc79","slug":"massive-fire-broke-out-in-rudrapur-based-britannia-company-us-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Nagar: रुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में लगी भीषण आग, एसडीआरएफ ने किया राहत और बचाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
US Nagar: रुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में लगी भीषण आग, एसडीआरएफ ने किया राहत और बचाव कार्य
Sun, 28 Aug 2022 11:52 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:52 AM IST
सार
रुद्रपुर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में रात करीब दो बजे ब्रिटानिया कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन कंपनी का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
रुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिडकुल में बिस्कुट बनाने वाली ब्रिटानिया कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद अभी तक वहां पर धुआं निकल रहा है और आग बुझाई नहीं जा सकी है।
विज्ञापन
सिडकुल चौक पर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में देर रात करीब 2:00 बजे कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतने विकराल रूप में थी की करीब सात घंटे की मशक्कत के बावजूद भी और आग अभी तक बुझ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम, एसडीएम, एसएसपी और कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। वहीं कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।