फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive fire broke out in Rudrapur based Britannia company US Nagar

US Nagar: रुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में लगी भीषण आग, एसडीआरएफ ने किया राहत और बचाव कार्य

Sun, 28 Aug 2022 11:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:52 AM IST
सार

रुद्रपुर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में रात करीब दो बजे  ब्रिटानिया कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन कंपनी का भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in Rudrapur based Britannia company US Nagar
रुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकुल में बिस्कुट बनाने वाली ब्रिटानिया कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद अभी तक वहां पर धुआं निकल रहा है और आग बुझाई नहीं जा सकी है।

विज्ञापन


सिडकुल चौक पर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में देर रात करीब 2:00 बजे कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतने विकराल रूप में थी की करीब सात घंटे की मशक्कत के बावजूद भी और आग अभी तक बुझ नहीं सकी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हैवान बना प्रेमी:  शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, दोस्त के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत, शव देख बिलखते रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान एडीएम, एसडीएम, एसएसपी और कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। वहीं कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed